---Advertisement---

WCD Raipur Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग में 32 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 फरवरी तक

By: Gyanprakash Netam

On: February 13, 2026

---Advertisement---

WCD Raipur Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर (छ.ग.) ने संविदा भर्ती (Contractual Recruitment) के लिए एक संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती ‘मिशन वात्सल्य योजना’ (Mission Vatsalya Yojana) के तहत की जा रही है।

यदि आप रायपुर या छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और समाज कल्याण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर, हाउस फादर/मदर, स्टोरकीपर, रसोइया और केस वर्कर जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ध्यान रहे यह केवल महिलाएं ही के पात्र होंगे |

WCD Raipur Recruitment 2026: संक्षिप्त विवरण

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इस भर्ती का मुख्य विवरण जान लेना आवश्यक है

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर (WCD Raipur)
योजना का नाममिशन वात्सल्य योजना (Mission Vatsalya)
भर्ती का प्रकारसंविदा भर्ती (Contractual Basis)
कुल पद (Total Posts)32 पद
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (Offline Mode)
नौकरी का स्थानरायपुर, छत्तीसगढ़
आवेदन की अंतिम तिथि16 फरवरी 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटraipur.gov.in
पात्रताछत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है

Vacancy Details & Salary :पदों का विवरण और वेतनमान

इस भर्ती विज्ञापन (Notification No. 4795/2026-27) के अनुसार, विभिन्न संस्थाओं जैसे जिला बाल संरक्षण इकाई, शासकीय बाल देखरेख संस्थाएं और चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए अलग-अलग पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं।

नीचे दी गई टेबल में आप पद का नाम, पदों की संख्या और उन्हें मिलने वाले एकमुश्त संविदा वेतन को देख सकते हैं

District Child Protection Unit: जिला बाल संरक्षण इकाई

क्र.पद का नाम (Post Name)पदों की संख्यावेतन (Salary)
01सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर (Asst. cum Computer Operator)01₹13,240/-
02बाह्यपहुंच कार्यकर्ता (Outreach Worker)02₹10,592/-

Govt. Child Care Institutions: शासकीय बाल देखरेख संस्थाएं

क्र.पद का नाम (Post Name)पदों की संख्यावेतन (Salary)
01हाउसफादर / हाउस मदर (House Father/Mother)06₹14,564/-
02स्टोरकीपर सह लेखापाल (Storekeeper cum Accountant)01₹18,536/-
03पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक (PT Instructor/Yoga Trainer)04₹10,000/-
04एजुकेटर (Educator)02₹10,000/-
05कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक (Art & Craft/Music Teacher)03₹10,000/-
06रसोइया (Cook)04₹9,930/-
07सहायक सह चौकीदार (Helper cum Watchman)06₹7,944/-

Child Helpline:चाइल्ड हेल्पलाइन 1098

क्र.पद का नाम (Post Name)पदों की संख्यावेतन (Salary)
01केसवर्कर (Caseworker)03₹16,000/-

Eligibility Criteria:पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता

चूँकि यह एक संक्षिप्त विज्ञापन (Short Notice) है, इसमें विस्तृत शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख नहीं है। हालांकि, पद के अनुसार सामान्य अनुमानित योग्यताएं निम्न हो सकती हैं (सटीक जानकारी के लिए raipur.gov.in पर विस्तृत पीडीएफ देखें

  • सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर: 12वीं पास + कंप्यूटर में डिप्लोमा (DCA/PGDCA) और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान।
  • स्टोरकीपर सह लेखापाल: कॉमर्स में ग्रेजुएशन (B.Com) और टैली (Tally) का ज्ञान।
  • केसवर्कर/आउटरीच वर्कर: समाज कार्य (Social Work), समाजशास्त्र (Sociology) या मनोविज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा।
  • रसोइया/चौकीदार: 5वीं या 8वीं पास।
  • शिक्षक/इंस्ट्रक्टर: संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा।

महत्वपूर्ण नोट: आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल/स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय आपको निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

Important Dates:महत्वपूर्ण तिथियां

समय बहुत कम है, इसलिए आवेदकों को तिथियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि: 11 फरवरी 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • समय: शाम 05:00 बजे तक।

How to Apply for WCD Raipur Recruitment :आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर जमा करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले रायपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर जाएं और “Recruitment” सेक्शन से विस्तृत विज्ञापन और आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें।

फॉर्म भरें: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, योग्यता आदि) सही-सही भरें।

दस्तावेज़ संलग्न करें: अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगाएं।

  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • जाति और निवास प्रमाण पत्र
  • सभी शैक्षणिक मार्कशीट्स
  • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लिफाफा तैयार करें: आवेदन फॉर्म को एक बंद लिफाफे में रखें। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में लिखें – “पद का नाम जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है: _______ और वर्ग: _______”

आवेदन जमा करें: आवेदन पत्र को अंतिम तिथि (16.02.2026) से पहले कार्यालय में जमा करें

आवेदन भेजने का पता (Address): कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रोजगार कार्यालय के बाजू, राजभवन के पास

IMPORTANT LINK’S

विषय सुचना
आधिकारिक वेबसाइट :CLICK HERE
Full Notifications
आवेदन प्रारूप :

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment