---Advertisement---

RRB ALP Notification 2026 Out: ITI और डिप्लोमा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे में लोको पायलट (ALP) की सीधी भर्ती,Direct Links

By: Gyanprakash Netam

On: May 20, 2026

---Advertisement---

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026: संपूर्ण गाइड (CEN 01/2026)

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक अधिसूचना CEN No. 01/2026 जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यदि आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो पात्रता मापदंड, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है पूरा पढने के बाद आप click कर डायरेक्ट आवेदन कर है

Important Dates : महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय पर अपना आवेदन पूरा करें:

आवेदन करने से पहले सभी मांगे गए दस्तावेज एकत्र कर आवेदन करना प्रारभं करें |

कार्यक्रम / विवरणतिथि और समय
Indicative Notice जारी होने की तिथि21.03.2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि15.05.2026 (00:00 Hrs)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि14.06.2026 (23:59 Hrs)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16.06.2026 (23:59 Hrs)
आवेदन फॉर्म में सुधार (Modification Window)17.06.2026 से 26.06.2026 (23:59 Hrs)

नोट: ‘Create an Account’ फॉर्म में भरी गई जानकारी और चुने गए RRB ज़ोन को बाद में बदला नहीं जा सकता।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय पर अपना आवेदन पूरा करें:

Post, Salary & Medical Standard : पद, वेतन और मेडिकल स्टैंडर्ड

पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)

वेतन स्तर (Pay Level): 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत Level-2

प्रारंभिक मूल वेतन (Initial Pay): ₹19,900/- प्रति माह (इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी देय होंगे)।

मेडिकल स्टैंडर्ड: A-1 (शारीरिक और विशेष रूप से आंखों की फिटनेस अत्यंत सख्त होती है। चश्मा पहनने वाले या कलर ब्लाइंडनेस से ग्रसित उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं हैं)।

दिव्यांगजन (PwBD) पात्रता: यह पद PwBD उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं (Not Suitable) है

Eligibility Criteria : पात्रता मापदंड

Nationality (राष्ट्रीयता)

उम्मीदवार को होना चाहिए:

  1. भारत का नागरिक, या
  2. नेपाल का नागरिक, या
  3. भूटान की प्रजा, या
  4. 01.01.1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हुआ तिब्बती शरणार्थी। (श्रेणी 2, 3 और 4 के उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है)

Minimum Educational Qualification : शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास निम्नलिखित योग्यताओं में से कोई एक होनी चाहिए:

  • मैट्रिकुलेशन 10th / SSLC + मान्यता प्राप्त NCVT/SCVT संस्थान से निम्नलिखित ट्रेडों में ITI:
  • फिटर (Fitter), इलेक्ट्रिशियन (Electrician), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (Instrument Mechanic), मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), वायरमैन (Wireman), ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर (Turner), मशीनिस्ट (Machinist), रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक।
  • अथवा मैट्रिकुलेशन / SSLC + उपरोक्त ट्रेडों में ‘Course Completed Act Apprenticeship’।
  • अथवा Mechanical / Electrical / Electronics / Automobile Engineering में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
  • अथवा उपर्युक्त इंजीनियरिंग विषयों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई. / बी.टेक (Degree in Engineering) की डिग्री।

Age Limit & Relaxation : आयु सीमा और छूट

आयु सीमा (01-07-2026 के अनुसार): 18 से 30 वर्ष होना अनिवार्य है।

विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में दी गई छूट इस प्रकार है:

क्र.सं.समुदाय / श्रेणीऊपरी आयु सीमा में छूट
1अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST)5 वर्ष
2अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non-Creamy Layer)3 वर्ष
3भूतपूर्व सैनिक (Ex-servicemen – UR & EWS)सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
4भूतपूर्व सैनिक (Ex-servicemen – OBC-NCL)सेवा अवधि घटाने के बाद 6 वर्ष
5भूतपूर्व सैनिक (Ex-servicemen – SC & ST)सेवा अवधि घटाने के बाद 8 वर्ष
6रेलवे में न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा वाले ग्रुप ‘C’ और ‘D’ कर्मचारीUR/EWS: 40 वर्ष, OBC: 43 वर्ष, SC/ST: 45 वर्ष
7विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग महिला (जिसने दोबारा शादी न की हो)UR/EWS: 35 वर्ष, OBC: 38 वर्ष, SC/ST: 40 वर्ष

Recruitment Process : चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित 5 चरणों से गुजरना होगा:

  1. प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (First Stage CBT-1)
  2. द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Second Stage CBT-2)
  3. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT – साइको टेस्ट)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
  5. विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination – ME)

Exam Pattern & Syllabus : परीक्षा पैटर्न और विस्तृत पाठ्यक्रम

CBT-1 केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए है; इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

CBT-1 केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए है; इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

  • समय अवधि: 60 मिनट (1 घंटा)
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 75 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
  • न्यूनतम पास प्रतिशत: UR & EWS – 40%, OBC (NCL) – 30%, SC – 30%, ST – 25%।

Syllabus : पाठ्यक्रम

गणित (Mathematics): संख्या प्रणाली (Number System), BODMAS, दशमलव, भिन्न, लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), महत्तम समापवर्तक (HCF), अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति (Mensuration), समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।

मानसिक क्षमता (Mental Ability / Reasoning): सादृश्यता (Analogies), वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएं, रक्त संबंध, न्याय वाक्य (Syllogism), जंबलिंग, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशा-निर्देश, कथन-तर्क और धारणाएं आदि।

सामान्य विज्ञान (General Science): इसके अंतर्गत कक्षा 10वीं के स्तर के भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Life Sciences) के विषय शामिल होंगे

CBT-2 द्वितीय चरण

CBT-1 में प्रदर्शन के आधार पर कुल रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।

  • कुल समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट | कुल प्रश्न: 175
  • यह परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी: Part-A और Part-B

Part-A मेरिट के लिए

समय: 90 मिनट | प्रश्न: 100

अंतिम चयन और शॉर्टलिस्टिंग के लिए केवल Part-A के अंकों पर विचार किया जाएगा।

Part-B Qualifying Nature

समय: 60 मिनट | प्रश्न: 75

इसमें उम्मीदवार द्वारा चुने गए संबंधित ट्रेड से प्रश्न पूछे जाएंगे।

न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक: सभी श्रेणियों के लिए 35% लाना अनिवार्य है (इसमें कोई छूट नहीं मिलती)।

Vacancy Details : श्रेणी-वार और कुल रिक्तियों का विवरण

देशभर के विभिन्न RRB ज़ोन में कुल 11,127 वैकेंसियों को इस प्रकार विभाजित किया गया है:

  • अनारक्षित (UR): 4611
  • अनुसूचित जाति (SC): 1767
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 913
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2828
  • आर्थिक रूप से कमजोर (EWS): 1008
  • कुल पद: 11,127 (भूतपूर्व सैनिकों के लिए 1114 पद अलग से आरक्षित हैं)

कुछ प्रमुख RRB ज़ोन की कुल रिक्तियां:

मुंबई (CR, SCR, WR): 1,193 पद

सिकंदराबाद (ECoR, SCR): 1,420 पद

रांची (ECR, SER): 1,300 पद

भुवनेश्वर (ECoR): 801 पद

कोलकाता (ER, SER): 841 पद

अजमेर (NWR, WCR): 718 पद

गुवाहाटी (NFR): 676 पद

Important Links for Applicants – Recruitment 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment