---Advertisement---

Coal India MT Recruitment 2026: 660 Management Trainee पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया Direct Link’s

By: Gyanprakash Netam

On: May 9, 2026

---Advertisement---
Job Details
Coal India MT Recruitment 2026: 660 Post
Salary
₹60,000 to 1,80,000
Qualification
DIPLOMA/B.Btech
Last Apply Date
11 Jun, 2026

Coal India MT Recruitment 2026: 660 पदों पर मैनेजमेंट ट्रेनी की बंपर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Coal India Limited (CIL) Recruitment 2026: अगर आप इंजीनियरिंग या प्रोफेशनल कोर्सेज के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कोल इंडिया लिमिटेड आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। हाल ही में जारी विज्ञापन के अनुसार, कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। और यह आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 मई 2026 से आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 जून 2026 तक होगी

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है जो महारत्न कंपनी का हिस्सा बनकर अपना करियर संवारना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे—महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Vacancy Details : रिक्तियों का विवरण

कोल इंडिया ने विभिन्न तकनीकी और प्रोफेशनल क्षेत्रों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल 660 पदों को अलग-अलग शाखाओं में इस प्रकार विभाजित किया गया है:

पद का नाम (Branch)रिक्तियों की संख्या
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical)221
सिविल इंजीनियरिंग (Civil)178
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical)145
सिस्टम/आईटी इंजीनियरिंग (System/IT)43
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन38
जियोलॉजी (Geology)15
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग11
राजभाषा (हिंदी)05
कंपनी सेक्रेटरी (CS)04
कुल पद660

Important Dates : महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 मई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 जून 2026
  • परीक्षा की तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी।

Application Fee : आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के लिए: ₹1,180
  • SC, ST, PwD और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए: कोई शुल्क नहीं (नि:शुल्क)

Eligibility Criteria : पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु कोल इंडिया ने स्पष्ट शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है:

  • इंजीनियरिंग पदों के लिए: संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री (B.E./B.Tech/B.Sc Engineering) होना अनिवार्य है। SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट के साथ न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं।
  • अंतिम वर्ष के छात्र: जो छात्र अभी अपने डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह है कि उनका फाइनल रिजल्ट 31 अगस्त 2026 तक आ जाना चाहिए।
  • कंपनी सेक्रेटरी: लिस्टेड कंपनी में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Age Limit : आयु सीमा

कोल इंडिया MT भर्ती के लिए आयु की गणना निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी:

  • सामान्य और EWS वर्ग: अधिकतम आयु 30 वर्ष
  • OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष की छूट (अधिकतम 33 वर्ष)।
  • SC/ST वर्ग: 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 35 वर्ष)।

Selection Process : चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा का पैटर्न: परीक्षा 3 घंटे की होगी जिसमें 100-100 अंकों के दो पेपर होंगे। अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है

  1. पेपर-1: इसमें सामान्य ज्ञान (GK), रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. पेपर-2: यह आपके संबंधित विषय (प्रोफेशनल नॉलेज) पर आधारित होगा।

पासिंग मार्क्स:

  • सामान्य/EWS के लिए: दोनों पेपर में कम से कम 40% अंक।
  • OBC के लिए: 35% अंक।
  • SC, ST, PwD के लिए: 30% अंक।

चयन के बाद नियुक्ति से पहले एक मेडिकल टेस्ट भी अनिवार्य होगा।

Salary & Benefits : सैलरी और अन्य सुविधाएं

कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी का पद बहुत ही आकर्षक वेतन और सुविधाओं वाला होता है।

  • ट्रेनिंग के दौरान: चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग अवधि के दौरान ₹60,000 प्रति माह का शुरुआती बेसिक पे दिया जाएगा।
  • ट्रेनिंग के बाद: सफल ट्रेनिंग के बाद आपको ‘ऑफिसर’ के रूप में कंफर्म किया जाएगा। आपका पे-स्केल ₹60,000 से ₹1,80,000 के बीच रहेगा।
  • पोस्टिंग: ट्रेनिंग के बाद कोल इंडिया की किसी भी सहायक कंपनी (Subsidiary) में देश में कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है।

Service Bond : सर्विस बॉन्ड

चयनित उम्मीदवारों को कोल इंडिया के साथ कम से कम 5 साल तक सेवा देनी होगी। इसके लिए ₹3 लाख का सर्विस बॉन्ड भरना होगा। इस बॉन्ड की राशि को सुरक्षित करने के लिए आपकी सैलरी से हर महीने ₹5,000 की कटौती की जाएगी, जिसे 5 साल की सेवा पूरी होने के बाद लौटा दिया जाएगा।

How to Apply : आवेदन कैसे करें

सबसे पहले दिए लिंक में जाकर ‘Current Openings’ Click Here

मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिंक को चुनें।

अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Important Links for Applicants – Recruitment 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment